राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानेसर
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल के साथ ही अरावली पर्वत श्रृंखला लगने के कारण आए दिन अराजक तत्व वहां पर मौजूद रहते हैं। जो कई बार विद्यालय परिसर में आकर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं और भद्दे कमेंट करते हैं। कई बार तो पहाड़ी पर शराब इत्यादि पीकर भी शरारती तत्व विद्यालय में पढ़ने के लिए आने वाली छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं।
इस तरह से भी दाखिले होते हैं शरारती तत्व :
स्कूल परिसर में ही पोस्ट ऑफिस व स्वास्थ्य केंद्र भी हैं, जिसकी आड़ में कई बार शरारती तत्व विद्यालय परिसर में दाखिल हो जाते हैं। विद्यालय प्रबंधन भी इन चीजों से अवगत है, लेकिन कोई ठोस फैसला नहीं हो पाया है।
खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। लगातार विद्यालय प्रबंधन के संपर्क में भी हूं। जो भी कोर्ट के आदेश होंगे उनका पालन किया जाएगा।- प्रेमलता, जिला शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानेसर
- फोटो : अमर उजाला
इस समय विद्यालय की चारदीवारी टूटी पड़ी है, जिससे विद्यालय का रास्ता आम रास्ता बन गया है। इसके जरिए आए दिन असामाजिक तत्व विद्यालय में प्रवेश करते हैं, जिस वजह से छात्राएं बाहर मैदान में खेलने के लिए भी नहीं जा पा रही हैं। - राम अवतार, पूर्व सरपंच मानेसर