यह जानकारी देते हुए चिकित्सीय अधीक्षक डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन बुजुर्गों की ओपीडी सेवा के साथ सफदरजंग अस्पताल में कैथ लैब, लिथोट्राप्सी मशीन का भी उद्घाटन करेंगे। इस मशीन के जरिए बगैर सर्जरी किडनी से पथरी निकाली जा सकती है। इसके अलावा अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में हाल ही में लगी एमआरआई मशीन भी शुरू होगी।
एम्स में सप्ताहभर अलग से व्यवस्था
बुजुर्गों को विशेष चिकित्सीय सेवाएं मुहैया कराने की दिशा में एम्स कई वर्षों से काम कर रहा है। यहां बुजुर्गों के लिए सप्ताह भर अलग से ओपीडी की व्यवस्था है। जीरिएट्रिक विभाग में हर दिन 150 से 250 मरीजों का उपचार हो रहा है। इतना ही नहीं नए प्लान के अनुसार एम्स मस्जिद मोठ इलाके में बुजुर्गों के लिए 200 बिस्तर का नया अस्पताल भी खोल रहा है।
जिसका नाम राष्ट्रीय एजिंग संस्थान होगा। इसके निर्माण का करीब 60 फीसदी कार्य भी पूरा हो चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में भी बुजुर्गों के लिए अलग से ओपीडी सेवा शुरू की जा सकती है।