शहर की तंग गलियों में अब गुरुग्राम पुलिस साइकिल पर गश्त करेगी। प्रत्येक थाने में 2-2 बीट साइकिल उपलब्ध करवाई गई हैं। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के उद्देश्य से प्रत्येक थाने में पुलिसकर्मियों को साइकिल प्रदान की गई है।
अनेक क्षेत्र ऐसे हैं जहां भीड़भाड़ अधिक होने के कारण पीसीआर वैन, राइडर प्रवेश नहीं कर सकती। इन क्षेत्रों में पुलिसकर्मी साइकिल पर गश्त करेंगे। इसके लिए प्रत्येक थाने में 2-2 साइकिल व 2-2 हेलमेट दिए गए हैं।
सदर थाने में 5 साइकिल 5 हेलमेट दिए गए हैं। बीट साइकिल पर तैनात पुलिसकर्मी को अपने साथ डंडा, नोटबुक, टॉर्च सहित अन्य सामान रखने का आदेश दिए हैं।