फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्सिडीज कार में मिले 35 लाख के नोट, एक हजार के पुराने नोट में रखी गई रकम

Tue, 29 Nov 2016 02:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद कालेधन को सफेद में बदलने की कोशिश लगातारी जारी है। ऐसी ही एक साजिश का मंगलवार को गुड़गांव पुलिस ने भंडाफोड़ किया।
विज्ञापन


मंगलवार तड़के करीब साढ़े चार बजे पुलिस की टीम ने गुड़गांव के सेक्टर 29 में नाकेबंदी के दौरान एक मर्सिडीज कार से 35 लाख रुपये के पुराने नोट बरामद किए हैं।

गुड़गांव पुलिस ने सेक्टर 29 गैलेरिया रेड लाइट पर नाकेबंदी कर रखी थी। इस दौरान पुलिस ने शक होने पर एक मर्सिडीज कार नंबर एचआर26 सीआर 6600 को रोका। कार में तीन लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग जगहों से हैं तीनों आरोपी

- फोटो : अमर उजाला
कार में पकड़े गए लोगों में पलवल निवासी निखिल शामिल है जो  गुड़गांव के एमएलए हॉस्टल में रह रहा था। दूसरा शख्स हरिद्वार निवासी अनुराग है जो दिल्ली के रोहिणी में रहता है। तीसरे शख्स की पहचान दिल्ली निवासी रजत के तौर पर हुई है।

पुलिस ने जब इनके कार की तलाशी ली तो कार की डिग्गी में से 35 लाख रुपये नगद पाए गए। ये पूरी राशि एक हजार रुपये के पुराने नोटों में थी। माना जा रहा है कि यह काला धन है जिसे ठिकाने लगाने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस ने इस बारे में आयकर विभाग को सूचित कर दिया है।

मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही दिल्ली पुलिस ने रेलवे स्टेशन से 27 लाख रुपये का कैश बरामद किया था। हालांकि ये सभी नई नोटों थीं जिन्हें अवैध तौर रास्ते से मुंबई से दिल्ली लाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें