फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े पांच किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार 

Sat, 04 May 2019 12:29 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क अमर उजाला,गुरुग्राम
विज्ञापन
weed
विज्ञापन

गुरुग्राम में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस जांच पड़ताल में बृहस्पतिवार देर रात को अपराध शाखा बिलासपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए युवक को 5 किलो 700 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

आरोपी की पहचान झज्जर कुलाना के गांव असतपुर निवासी मिंटू पुत्र सुरेंद्र के रूप में हुई है जो फिलहाल कांकरौला गांव में रहता था। 

एसीपी क्राइम-1 शमशेर सिंह के मुताबिक आरोपी से पूछताछ में जानकारी मिली कि वह दिल्ली से गांजा खरीदकर गुरुग्राम समेत आसपास के क्षेत्र में पुड़िया बनाकर सप्लाई करता था। 

वह बीते डेढ़ माह से इस धंधे में लगा हुआ था। आरोपी से गांजा बरामद होने के बाद पुलिस ने जब्त कर आरोपी के खिलाफ मानेसर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी से इस नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें