फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद कैशलेस हुआ साइबर सिटी का ये बाजार

Fri, 13 Jan 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद अब साइबर सिटी (गुरुग्राम) के बाजार कैशलेस होने लगे हैं। सुशांत लोक का व्यापार केंद्र भी इनमें से एक है। लोग यहां नकदी के बदले एटीएम, क्रेडिट कार्ड से खरीददारी कर रहे हैं। छोटे दुकानदार भी मोबाइल वॉलेट के जरिये भुगतान ले रहे हैं। सुशांत लोक व्यापार केंद्र एसोसिएशन अब रेहड़ी-पटरी वालों को भी कैशलेस करने में जुट गया है।
विज्ञापन


अधिकांश आउटलेट ने नोटबंदी का विकल्प तलाश लिया है।  छोटे दुकानदार व रेहड़ी-पटरी वाले भी पेटीएम और अन्य मोबाइल वॉलेट के जरिये भुगतान ले रह हैं। यहां आने वाली अधिकांश युवा पीढ़ी अब कार्ड के जरिये ही खर्च कर रही है। 

सुशांत लोक व्यापार केंद्र एसोसिएशन के प्रधान तेज सिंह का कहना है कि यहां का बाजार पूरी तरह से कैशलेस हो गया है। जो लोग आ रहे हैं, वो भी प्लास्टिक मनी के जरिये खरीददारी करते हैं।
विज्ञापन


महासचिव अजयपाल का कहना है कि सभी छोटे बड़े दुकानदारों को कैशलेस का महत्व बताया गया है। उन्हें इस बारे में प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। अब कार्ड से लोग अधिक खरीददारी कर रहे हैं। रेहड़ी वालों ने भी पेटीएम से भुगतान लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें