फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम : पत्नी के कोरोना संक्रमित होने पर तनाव में आकर प्रबंधक ने की खुदकुशी, चौथी मंजिल से लगाई छलांग

Wed, 17 Jun 2020 07:45 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

गुरुग्राम सेक्टर-37डी स्थित रामप्रस्थ सोसाइटी निवासी राज गोपालन ने पत्नी के कोरोना संक्रमित होने पर तनाव में आकर बुधवार तड़के चौथी मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार को डॉक्टरों ने उनकी पत्नी को डिस्चार्ज कर होम क्वारंटीन किया था, जबकि उनका एक बेटा पहले से होम क्वारंटीन था। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कोरोना टेस्ट के लिए भेज दिया, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


निजी कंपनी में प्रबंधक के पद पर कार्यरत मूलरूप से हैदराबाद निवासी राज गोपालन (45) अपनी पत्नी को मंगलवार को ही मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज करवाकर लाया था। बुधवार तड़के सोसाइटी के गार्ड ने के-टावर के पास किसी के गिरने की जोरदार आवाज सुनी। जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि राज गोपालन गिर गया और उसकी मौत हो गई।

गार्ड ने इसकी जानकारी सुपरवाइजर के माध्यम से सोसाइटी के लोगों को दी। सूचना के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें आई और शव को लेकर चली गई। 

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। सहायक पुलिस आयुक्त (शहर) राजेंद्र सिंह ने बताया कि 8 दिन पहले मृतक की पत्नी के कोरोना संक्रमित होने पर उसे मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया था। डॉक्टरों ने एहतियातन उनके छोटे बेटे को भी होम क्वारंटीन कर दिया था। 
विज्ञापन


मंगलवार को डॉक्टरों ने अस्पताल से डिस्चार्ज कर महिला को घर पर क्वारंटीन में रहने की सलाह दी थी। उस वक्त राज गोपालन काफी परेशान था। रात को उसने घर पर किसी से ज्यादा बात नहीं की और बुधवार तड़के उसने चौथी मंजिल स्थित फ्लैट के कमरे की खिड़की से कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस इसका कारण तनाव ही मान रही है। वह करीब 2 साल से अपनी पत्नी के साथ इस फ्लैट में रह रहा था। फिलहाल पुलिस शव का कोरोना सैंपल भेजकर रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 

4 घंटे तक नहीं उठाया शव
इस घटना में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही भी सामने आई। स्थानीय निवासी आशुतोष ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना देने पर पुलिस और कई एंबुलेंस पहुंचीं, लेकिन कोरोना के डर से शव को नहीं उठाया गया। स्थानीय लोग भी खड़े होकर वीडियो बनाते रहे। 4 घंटे बाद पुलिस शव को उठाकर ले गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें