फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्रामः शिव कालोनी में पेयजल संकट बढ़ा, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग

Tue, 03 Nov 2020 05:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजपुर झिरका
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका में दिल्ली-अलवर मार्ग के पास शिव कॉलोनी में लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि वे ही नगरपालिका पार्षदों को चुनते हैं, लेकिन कॉलोनी को अवैध बताकर पार्षद अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। लघु सचिवालय के सामने डेढ़ दशक से बसी शिव कॉलोनी में लोगों को पर्याप्त पीने का पानी नहीं मिल रहा है। यहां की आबादी लगभग 5 हजार है।

विज्ञापन


लोग पिछले कई सालों से पेयजलापूर्ति के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। कॉलोनी के नजीर, सकील, रहमान समेत अन्य ने बताया कि अवैध कॉलोनी बताकर जनस्वास्थ्य विभाग अनदेखी कर रहा है।

यहां से कई परिवार पलायन कर चुके हैं। विभागीय अधिकारियों को भी कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इस बारे में जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ वली मोहम्मद ने बताया कि पानी की कमी के कारण कॉलोनी में पेयजल संकट है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पेयजल संकट को दूर करने के लिए तिगरा गांव से पाइप लाइन बिछाने के लिए मंजूरी ली गई है, जल्दी ही कॉलोनी में पानी की समस्या को दूर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें