फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथित सीआईएसएफ अधिकारी ने मेकअप आर्टिस्ट से ठगे 90 हजार रुपये

Tue, 03 Nov 2020 05:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

- बहन की शादी के लिए की थी मेकअप आर्टिस्ट की बुकिंग, एडवांस पेमेंट भेजने के बहाने किया खाता खाली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम सेक्टर-90 निवासी मेकअप आर्टिस्ट को एडवांस पेमेंट भेजने के बहाने कथित सीआईएसएफ अधिकारी ने 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। आरोप है कि कथित अधिकारी ने अपनी बहन की शादी के लिए उन्हें मेकअप करने के लिए बुक किया था। सेक्टर-10 थाना पुलिस ने  शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सेक्टर-90 न्यू टाउन हाइट्स निवासी रिया जोशी ने बताया कि वह मेकअप आर्टिस्ट हैं। उन्होंने स्वयं को शादीसागा डॉट कॉम पर पंजीकृत किया हुआ है। 21 अक्तूबर को उन्हें कथित सीआईएसएफ अधिकारी ने फोन किया।

उन्होंने अपनी बहन की शादी के दौरान मेकअप करवाने के लिए बुकिंग की। इस पर रिया ने उन्ह2ें एडवांस पेमेंट देकर बुकिंग कराने को कहा। अगले दिन कथित अधिकारी ने उन्हें व्हाट्सएप कॉल कर पेटीएम से रुपये भेजने की बात कही।
विज्ञापन


कथित अधिकारी ने उन्हें विश्वास दिलाने के लिए अपना आधार कार्ड भी उन्हें व्हाट्सएप किया। कुछ ही देर में उनके मोबाइल पर तीन ट्रांजेक्शन होने का संदेश आया। जांच की तो पता लगा कि रिया के खाते से ही करीब 90 हजार रुपये निकल गए।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने पुलिस के शिकायत दी। पुलिस ने जांच के उपरांत मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-10 थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें