फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: सीएम मनोहर लाल ने दिए निर्देश- सभी जिलों में खोले जाएंगे विश्वकर्मा यूनिवर्सिटी की तर्ज पर एक्सटेंशन सेंटर

Mon, 20 Jun 2022 06:03 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, गुरुग्राम

सार

मनोहर लाल ने पलवल में कहा था कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ कौशल में निपुण बनाने के लिए स्थापित देश का पहला कौशल विश्वविद्यालय मील का पत्थर साबित हो रहा है।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : एएनआई-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को बताया कि गुरुग्राम स्थित श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी को प्रदेश के अन्य जिलों में एक्सटेंशन सेंटर खोलने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में एक्सटेंशन सेंटर खोले जाने के बाद इनमें युवाओं के कौशल विकास के लिए यूनिवर्सिटी की तर्ज पर रोजगारोन्मुखी कोर्स चलाए जाएंगे।

विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को मनोहर लाल ने पलवल में कहा था कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ कौशल में निपुण बनाने के लिए स्थापित देश का पहला कौशल विश्वविद्यालय मील का पत्थर साबित हो रहा है, क्योंकि कौशल ही देश, समाज और राष्ट्र को आगे बढ़ा सकता है। मुख्यमंत्री पलवल के दूर्धाला गांव में स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के तृतीय स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए समय की मांग के अनुरूप कौशल से जुड़ी शिक्षा प्रदान करने के लक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी थी। यह विश्वविद्यालय प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें