फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हॉट्सएप कॉल के जरिए मिठाई विक्रेता से मांगी रंगदारी, खुद को बताया सरपंच

Fri, 26 Jul 2019 08:12 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

गुरुग्राम शहर में आए दिन व्यापारियों से फोन कर रंगदारी मांगने के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला इस्लामपुर गांव के मिठाई विक्रेता अमर सिंह के साथ हुई घटना का है। 24 जुलाई को व्हॉट्सएप कॉल के जरिये अज्ञात शख्स ने खुद को बड़गुर्जर सरपंच बताते हुए अमर सिंह से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। 

विज्ञापन


10 मिनट के भीतर दोबारा कॉल कर आरोपी ने कहा कि दो दिन के भीतर रुपये दे देना। गुरुवार को मिठाई विक्रेता की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने वॉइस रिकॉर्डिंग और व्हॉट्स कॉल नंबरों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। एसीपी सदर अमन यादव के मुताबिक पीड़ित के पास इसके बाद कोई कॉल नहीं आया। पुलिस इन नंबरों के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है। 

मूलरूप से राजस्थान बाड़मेर निवासी अमर सिंह मारुति कुंज में किराये पर रहते हैं। इस्लामपुर गांव में उनकी मिठाई की दुकान है। 24 जुलाई सुबह लगभग 11 बजे वह दुकान पर थे, जब उन्हें व्हॉट्सएप के जरिए कॉल आया। आरोपी ने कहा जान से मारने की धमकी देते हुए दो दिन के भीतर पांच लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा। पीड़ित ने जब उसका नाम पूछा तो उसने बताया कि मैं बड़गुर्जर गांव का सरपंच बोल रहा हूं।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने कहा कि वो खुद ही कॉल करके बताएगा कि पैसे कहां और किसको देने हैं। उसने पुलिस या किसी और को इस बारे में बताने पर भी जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अमर सिंह ने दो बार और कॉल किया तो उसने फोन नहीं उठाया और व्हॉट्सएप पर वॉइस रिकॉर्डिंग भेजकर धमकी दी। 
   
मामले की गंभीरता को देखते हुए अमर ने इसकी सूचना पुलिस के आला अधिकारियों और सदर थाना पुलिस को दी। गुरुवार को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें