फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में 13 वर्षीय बच्ची के साथ मोहल्ले के बुजुर्ग ने की अश्लील हरकत, गया जेल 

Fri, 26 Jul 2019 07:51 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

गुरुग्राम में एक बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में आदालत ने दोषी को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। मामला न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र का है। रात के वक्त घर की गली में टहल रही 13 वर्षीय बच्ची के साथ मोहल्ले के ही एक बुजुर्ग ने अश्लील हरकत की थी।

विज्ञापन


पीड़िता ने घर आकर जब परिवार वालों को आप बीती सुनाई तो परिजनों ने पुलिस से इसकी शिकायत की। न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर ज्योति पार्क निवासी विनोद कुमार ढींगरा (62) को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 24 जुलाई को रात करीब नौ बजे पीड़िता अपने घर की गली के पास टहल रही थी। इसी बीच आरोपी ने उसे देखकर अपने पास बुलाया। उसके दादा की उम्र के होने के चलते पीड़िता उसके पास चली गई। इसके बाद बातों में लगाकर आरोपी बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। आरोपी की हरकतें बढ़ने पर बच्ची किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर भाग गई। 
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक आरोपी शराब के नशे में था। पीड़िता ने रात को घर आकर सारी बात अपनी मां को बताई। जिस पर परिजनों ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी के खिलाफ न्यू कॉलोनी थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। गुरुवार को आरोपी को कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें