सेक्टर-59 निवासी रीना कालरा ने पुलिस को बताया कि नजर दोष दूर कराने के लिए इंटरनेट पर एक ढोंगी मिला था। उसने युवती को बताया कि उसकी कुंडली में दोष है और उसको वह ठीक कर देगा। उसने दोष दूर करने के लिए पूजा करने के लिए 13 हजार रुपये लिए। इसके बाद युवती से कहा कि पूजा में और पैसे लगेंगे। अगर पूजा नहीं हुई तो स्वास्थ्य खराब हो जाएगा। साथ ही उसने यह आश्वासन भी दिया कि जो व्यक्ति युवती का स्वास्थ्य खराब कर रहा है, उसका नाम भी बता देगा। दोष दूर करने के नाम पर ढोंगी ने पांच बार में युवती से 60 हजार रुपये ले लिए।