फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नुकीले हथियार से युवक की फोंड़ी आंख, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुआ था झगड़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुए झगड़े में युवक की छाती और मुंह पर नुकीली चीज से हमला कर आंख फोड़ने पर एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान नाथूपुर गांव निवासी नवीन के रूप में हुई है। पीड़ित की शिकायत पर डीएलएफ फेज-तीन पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
10 जुलाई को नाथूपुर चौकी को सूचना मिली थी कि एक युवक झगड़े में घायल होकर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हुआ है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पीड़ित बयान देने की स्थिति में नहीं था। 12 जुलाई को पीड़ित के बयान लिए तो उसने बताया कि नौ जुलाई को वह अपने दोस्त की जन्मदिन की पार्टी के लिए उसके घर नाथूपुर पर गया था। रात करीब 10 बजे उसके ही गांव का रहने वाले नवीन भी वहां पर आ गया।
विज्ञापन


आरोप है कि वह उनके दूसरे दोस्तों के साथ गाली-गलौज करने लगा था। पीड़ित ने विरोध किया तो उसने गुस्से में आकर उनकी आंख में मुक्का मारते हुए अपनी जेब से नुकीला हथियार निकालते हुए उनके मुंह और छाती पर हमला करना शुरू कर दिया। इसके बाद उनकी आंख से खून निकलने लगा। पीड़ित की स्वास्थ्य जांच से पता चला कि पीड़ित की आंख पूर्ण रूप से खराब हो गई है। इस पर अन्य धारा भी मामले में जोड़ दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर एक दिन की रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी ने बताया कि वह नाथूपुर गांव में जिम का संचालन करता है। वहां पर उसकी गाली-गलौज हो गया था। पीड़ित ने इसको समझाने की कोशिश की तो उसने गुस्से में आकर उस पर हमला कर दिया। आरोपी पर झगड़ा करने के दो मामले, अवैध वसूली का एक और जुआ खेलने का एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें