फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: युवक का अपहरण, पुलिस ने किया मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


फिरोजपुर झिरका। शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिजारा रोड से एक युवक का अपहरण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पत्नी की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पत्नी ने युवक के परिजनों व रिश्तेदारों पर ही अपहरण करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।



कोर्ट मैरिज कर ससुराल में रह रहा था युवक



ग्यासीनिया बॉस थाना शहर फिरोजपुर झिरका की रहने वाली अंजुम ने बताया कि उन्होंने अलवर के रहने वाले मोहम्मद जैद के साथ कोर्ट मैरिज की हुई है। दोनों करीब तीन महीने से गांव में अपने पिता के घर पर रह रहे थे। मोहम्मद जैद सुबह के समय बाहर घूमने के लिए जाता था। मंगलवार को भी वह घूमने के लिए तिजारा रोड पर गया था, जो सुबह करीब 9 बजे तक घर वापिस नहीं लौटा। आस पास जब तलाश किया गया तो उसका कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद तिजारा रोड पर किसी व्यक्ति ने उन्हें जानकारी दी कि कुछ लोग एक कार में मोहम्मद जैद का अपहरण कर लेकर गए।
विज्ञापन






शादी से खुश नहीं थे युवक के परिजन



युवती ने बताया कि मोहम्मद जैद के परिजन उनके प्रेम विवाह से खुश नहीं थे इसलिए उन्होंने मोहम्मद जैद को घर से बेदखल कर दिया। जिसके बाद वह अपने पिता के पास रहने लगे। उन्होंने बताया कि उन्हें शक है कि मोहम्मद जैद को अलवर राजस्थान के कुछ लोग अपनी र में जबरन अपहरण कर लेकर गए हैं। यह सभी मोहम्मद जैद के रिश्तेदार और परिजन है।
विज्ञापन


सिटी थाना प्रबंधक जगबीर सिंह का कहना है कि पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत मिली है पुलिस ने संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। सारे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें