फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सुबह और शाम को ठंडक, तापमान 30 डिग्री से कम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी हुई थी लेकिन दोपहर बाद धूप निकलने से हल्की गर्मी महसूस होने लगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 3.7 डिग्री कम रहा। बीते दिन पहले हुई बारिश के कारण अचानक मौसम में ठंडक हो गई, जिससे लोगों को अक्तूबर में ही सर्दी का एहसास होने लगा है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह परिवर्तन देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश की संभावना बताई है। बारिश के कारण शहर की हवा में काफी सुधार देखा गया, बुधवार को एक्यूआई 69 दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें