फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटौदी। केएमपी एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार शाम लांगड़ा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब पलवल की ओर से आ रहा एक अज्ञात वाहन चालक तेज गति से गाड़ी चलाते हुए युवक को टक्कर मारकर फरार हो गया।

बाघनकी निवासी भीमसेन ने बिलासपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना के समय करीब साढ़े चार बजे वह केएमपी एक्सप्रेसवे पर मौजूद था तभी उसने देखा कि एक तेज रफ्तार वाहन ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर चोटों के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीमसेन ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। थाना बिलासपुर पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें