फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: रानी बाग में युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

Sun, 17 May 2026 09:13 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली के रानी बाग पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को नशे की हालत में पाया। थाने में युवक ने विषाक्त पदार्थ खाने की बात बताई। पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के रानी बाग इलाके में रविवार को गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध हालत में कार के पास खड़ा पाया। युवक नशे में था और वाहन चलाने की स्थिति में नहीं था। पुलिस उसे सहायता के लिए थाने ले गई, जहां उसने सेल्फोस खाने की बात कबूल की। तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल रामबीर और कांस्टेबल अमर ने रामादा होटल के पास एक नशे में धुत व्यक्ति को रोका। वह दीपाली चौक की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पर कार के बाहर खड़ा था। पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए उसे आवश्यक सहायता के लिए थाना रानी बाग पहुंचाया।

थाने पहुंचने पर व्यक्ति ने ड्यूटी अधिकारी को बताया कि उसने 'सल्फास' नामक जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे तुरंत भगवान महावीर अस्पताल, पीतमपुरा ले जाया गया। थाना रानी बाग के थाना प्रभारी और उपनिरीक्षक सुनील नाथ भी आवश्यक कार्रवाई की निगरानी हेतु अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में व्यक्ति की पहचान बृजकेश दत्त मिश्रा, उम्र लगभग 34 वर्ष, निवासी सेक्टर-चार, रोहिणी के रूप में हुई। डॉक्टरों के लगातार प्रयासों के बावजूद उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसकी सूचना थाना रानी बाग को अस्पताल से मिली, जिसे उपनिरीक्षक सुनील नाथ को जांच हेतु सौंपा गया।
विज्ञापन


जांच के दौरान आउटर जिला की अपराध टीम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में दो सल्फास के पाउच, एक शराब की बोतल और अन्य संबंधित सामान बरामद हुआ। मृतक के आवासीय पते वाला एक कूरियर पैकेट भी मिला, जिसमें खाली सेल्फोस पाउच थे। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि सेल्फोस पदार्थ मृतक के आवासीय पते पर मंगवाया गया था।

मृतक के शव को बीजेआरएम अस्पताल, जहांगीरपुरी के शवगृह में सुरक्षित रखवाया गया। शव परीक्षण के बाद डॉक्टर द्वारा सौंपे गए आंतरिक अंग के नमूने जब्त किए गए। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मृतक का शव सम्मानपूर्वक परिजनों को सौंप दिया गया। अंतिम संस्कार शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया और मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 के तहत आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें