फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: साइबर ठगों को बैंक खाता बेचने वाला खाता धारक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी से एक मोबाइल, आठ चेकबुक, पांच सिम कार्ड, दो मोबाइल बॉक्स और एक एटीएम कार्ड बरामद
विज्ञापन

गुरुग्राम। साइबर ठगों को बैंक खाता मुहैया कराने वाले खाता धारक को थाना साइबर अपराध दक्षिण ने 13 मई को अंधेरी, मुंबई से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से एक मोबाइल, आठ चेकबुक, एक डेबिट कार्ड, पांच सिम कार्ड व दो मोबाइल बॉक्स बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। आरोपी की पहचान मुंबई के दुर्गा नगर, अंधेरी निवासी मोहम्मद रिजवान (27) के रूप में हुई है। उसने नौवीं कक्षा तक पढ़ाई की है।
गुरुग्राम की साइबर पुलिस ने आरोपी को 13 मई को अंधेरी की अदालत में पेश कर 38 घंटे का राहदारी रिमांड लिया गया। 15 मई को गुरुग्राम की अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह अंधेरी, मुंबई में ग्रोसरी की दुकान पर काम करता है। मामले में ठगी गई राशि में से तीन लाख रुपये उसके बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। यह बैंक खाता उसने अपने अन्य साथी आरोपी को दे रखा था। आरोपी ने बताया कि उसके अन्य साथियों द्वारा इसके आठ बैंक खाते खोले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लेकर साइबर ठगी मामले में पूछताछ की जा रही है। आरोपी से ठगी में संलिप्त अन्य लोगों के बारे में जानकारी ली जा रही है और उसके बैंक खातों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है, ताकि ठगी के अन्य मामलों का खुलासा हो सके। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें