फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कमरे की छत गिरने से युवक की मौत, घटना में एक लड़की सहित चार घायल

Sat, 21 Mar 2026 08:02 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम के डूंडाहेड़ा में पुरानी इमारत की छत गिरने से एक युवक की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने इमारत मालिक व केयरटेकर को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ दिया है। मामले में गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज हुई।
विज्ञापन
कमरे की छत गिरने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के डूंडाहेड़ा गांव में 20 मार्च की रात को करीब 40 साल पुरानी इमारत के दूसरी मंजिल पर बने कमरे की छत गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि घटना में एक लड़की सहित चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमारत के मालिक व केयर टेकर के खिलाफ उद्योग विहार थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या व दूसरों की जान जोखिम मे डालने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शनिवार को इमारत के मालिक ओमप्रकाश व केयरटेकर राकेश को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जमानत पर छोड़ दिया है। घटना की जानकारी के बाद उद्योग विहार थाने की पुलिस व एनडीआरएफ की टीम पहुंची और घायलों को निकालना शुरु किया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान बिहार के औरंगाबाद निवासी सतीश माली के रूप में हुई है। मृतक के भाई श्रवण माली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई सतीश माली अपने दोस्त रवि झा के साथ डूंडाहेड़ा गांव में ओमप्रकाश की इमारत में दूसरी मंजिल पर बने कमरे में किराये पर रहता था। यह इमारत करीब 40 साल पुरानी व जर्जर हालत में है। श्रवण माली ने पुलिस को बताया कि कमरे की छत टपकती थी, जिसकी शिकायत सतीश व रवि ने इमारत के मालिक ओमप्रकाश व केयर टेकर राकेश को कहा था, लेकिन छत को रिपेयर नहीं करवाया।
विज्ञापन


20 मार्च की रात करीब 9 बजे दूसरी मंजिल पर बने कमरे की छत भरभराकर गिर गई। घटना के दौरान सतीश व रवि झा खाना बनाने व बर्तन धोने का काम कर रहे थे। सतीश माली व रवि झा छत के नीचे दब गए। वहीं, साथ वाले कमरे में रह रहे परिवार की एक 13 वर्षीय लड़की वहां छत पर घूम रही थी, छत का मलबा उसके ऊपर भी गिर गया। छत का मलबा नीचे सड़क पर गिरा, जिसकी चपेट में आकर बाइक पर जा रहे पति-पत्नी भी घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें