फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा से गुरुग्राम खींच लाई मौत: मौसी के पास आई थी युवती, छत पर उतार रही थी कपड़े, तभी नीचे गिरने से हुई मौत

Thu, 23 Apr 2026 09:43 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

बास कुशला गांव में 21 अप्रैल को 21 वर्षीय सायरा मकान की तीसरी मंजिल से गिर गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
सायरा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमटी मानेसर के बास कुशला गांव स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर 21 अप्रैल को एक युवती घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृत युवती की पहचान मथुरा के पन्नापुर गांव निवासी सायरा (21) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


सायरा करीब डेढ़ साल पहले मौसी की डिलीवरी के कारण बास कुशला गांव में उनके पास आई थी। परिवार मकान की दूसरी मंजिल पर किराये पर रहता है। सायरा 21 अप्रैल को दोपहर बाद करीब 3 बजे मकान की तीसरी मंजिल की छत पर कपड़े उतारने के लिए गई थी। इस दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिर गई। 

इसके बाद परिवार वाले उसे उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवती को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी पीएसआई हरीश ने बताया कि मृत युवती की मां व दादा-दादी ओडिशा में रह रहे हैं। उनसे कॉल पर बात हुई है, तो उन्होंने मामले में कोई संदेह नहीं जताया है। परिवार वालों के साथ ही मकान के पड़ोस में रहने वालों से भी मामले के बारे में जानकारी ली गई है, जिसमें कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें