फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहस होने पर दुष्कर्म की सूचना दी: काम के दौरान नेपाल की युवती का हुआ झगड़ा, पुलिस से कर दी फर्जी शिकायत

Thu, 23 Apr 2026 09:19 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

20 अप्रैल को डायल 112 पर दुष्कर्म की झूठी सूचना देने वाली महिला राधिका कुमारी पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू की है। उसने बहस के बाद गुस्से में यह झूठी कॉल की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के सदर थाना क्षेत्र में 20 अप्रैल को डायल 112 पर कॉल कर दुष्कर्म की झूठी सूचना देने वाली महिला के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला ने सेक्टर-47 स्थित एक मकान में दुष्कर्म की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी थी। पुलिस जांच में सूचना झूठी निकली।

विज्ञापन


20 अप्रैल को महिला की सूचना पर पुलिस टीम और ईआरवी मौके पर पहुंची और शिकायतकर्ता से संपर्क किया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर नेपाल के वीरगंज निवासी राधिका कुमारी ने बताया कि वह सेक्टर-37 में किराये पर रहती है। एक ऑनलाइन कंपनी के माध्यम से खाना बनाने का कार्य करती है। कार्य के सिलसिले में वह सेक्टर-47 स्थित मकान में गई थी। जहां बातचीत के दौरान काम को लेकर एक व्यक्ति से बहस हो गई तो उसने डायल 112 पर कॉल करके दुष्कर्म की झूठी सूचना दे दी थी। 

पुलिस की जांच व पूछताछ में सामने आया कि महिला के साथ दुष्कर्म की घटना नहीं हुई थी उसने डायल 112 पर झूठी सूचना दी थी। महिला की ओर से जानबूझकर झूठी सूचना देकर पुलिस का समय बर्बाद करने व सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग करने पर उसके खिलाफ धारा 217 बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


महिला के खिलाफ पुलिस का समय बर्बाद करने व सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग करने में कार्रवाई की गई है। जल्द ही अदालत में दुष्कर्म की झूठी सूचना देने संबंधी मामले की फाइल पेश की जाएगी। अदालत की ओर से जो आदेश जारी किए जाएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें