इस पर बेटी ने दादी को आपबीती बताई, तो दादी की शिकायत पर पुलिस ने मां व युवक दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दादी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बेटे की मौत हो चुकी है।
उनके बेटे की एक बेटी और एक बेटा अपनी मां के साथ ही रहते हैं। 15 वर्षीय बेटी ने उसे बताया कि एक युवक उसके साथ छेड़छाड़ करता है। किशोरी ने विरोध किया तो उनके साथ उसने मारपीट भी की। इसकी शिकायत उन्होंने अपनी मां से की तो मां ने कहा कि युवक जैसे करता है, उसे करने दो।