फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी की घिनौनी हरकत: सुबह पांच बजे डोरबेल बजाई, दरवाजा खुला तो वो निर्वस्त्र खड़ा था, सहम गया पूरा परिवार

Fri, 08 Jul 2022 11:50 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम। 

सार

परिवार का कहना है कि डोरबेल की आवाज पर दरवाजा खोला तो मेरा पूरा परिवार सहम गया। परिवार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
doorbell - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक व्यक्ति ने नग्न अवस्था में पड़ोसी के घर की घंटी बजा दी। सेक्टर-82 की सेवन लैंप सोसाइटी में हुई घटना के बाद खेड़कीदौला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी उसकी पत्नी ने मामला दर्ज कराया था। 

विज्ञापन


सेक्टर-82 के सेवन लैंप सोसाइटी निवासी के अनुभव ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह और उनकी पत्नी दोनों नौकरी करते हैं। उनका एक साढ़े तीन साल का बेटा भी है। आरोप है कि उनके पड़ोसी अभिजीत मिश्रा ने सुबह करीब पांच बजे उनकी डोरबेल बजानी शुरू कर दी।

विज्ञापन

डोरबेल की आवाज पर दरवाजे के पास पहुंचकर उन्होंने देखा कि अभिजीत नग्नावस्था में था। जिसके चलते उनका पूरा परिवार सहम गया। अनुभव की शिकायत है कि उसकी मां भी दिल की मरीज है। ऐसे में अगर उनका पड़ोसी उन्हें परेशान करता है तो परिवार के समक्ष परेशानी आ सकती है। अनुभव की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें