गुरुग्राम। घर के साथ निर्माण कार्य में सामान हटाने को कहना एक दंपती को भारी पड़ गया। सामान हटाने को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने एक युवक और दंपती के साथ मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-56 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नई दिल्ली निवासी विमल सहगल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी मौसी निशी छाबड़ा ने सुशांत लोक-दो में एक फ्लैट लिया हुआ है। वह फ्लैट उन्होंने किराये पर दिया है। उनका आरोप है कि गांव घाटा निवासी धर्मेंद्र अपने फ्लैट पर रिपेयरिंग का काम करवा रहा था। उसने उनके फ्लैट के सामने और छत पर सामान रख दिया। मौसी ने उससे सामान हटाने के लिए कहा तो उसने कहा था कि वह काम पूरा होने के बाद हटा देगा। कुछ दिनों के बाद फिर से कहा तो उसने मौसी से मिलकर बात करने की बात कही। 20 मार्च को वह उनसे मिले तो वह कहने लगा कि फ्लैट पर चलकर बात करते हैं। वह वहां पर पहुंचे तो अचानक से धर्मेंद्र ने उनको पकड़ लिया और डंडे से पीटने लगा। उनके मौसा और मौसी ने बीचबचाव करने की कोशिश की धर्मेंद्र की पत्नी और मजदूर ने मारपीट करनी शुरू कर दी। उनका कहना है कि वहां पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाया। संवाद