फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: व्हाट्सएप पर फोटो सहित दर्ज करा सकते हैं शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने शिकायत निवारण प्रणाली को अपग्रेड किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी के निवासी अब बुनियादी ढांचे से संबंधित अपनी शिकायतें व्हाट्सएप के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) और नगर निगम मानेसर (एमसीएम) से संबंधित अपनी शिकायतें दर्ज कराने के लिए अपनी वर्तमान शिकायत निवारण प्रणाली को अपग्रेड किया है। इसे अधिक नागरिक-अनुकूल बनाने तथा बेहतर शिकायत निवारण समाधान प्रदान करने के लिए प्रणाली को व्हाट्सएप फीचर और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ अब जोड़ा गया है। लोग अपनी शिकायत को फोटो के साथ व्हाट्सएप नंबर 7840001817 पर दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा 9873353224 नंबर पर मिस कॉल भी दे सकते हैं और कॉल सेंटर के अधिकारी उनकी कॉल का जवाब देंगे और शिकायत दर्ज करेंगे।
जीएमडीए के स्मार्ट सिटी डिवीजन के सलाहकार पीके अग्रवाल ने कहा कि शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया को और भी सरल बना दिया गया है। लोग अब आसानी से व्हाट्सएप पर शिकायत फोटोग्राफ सहित दर्ज करा सकते हैं। इसमें जल आपूर्ति, जल निकासी, सीवरेज, सड़क की स्थिति, अपशिष्ट संग्रह और स्वच्छता, मानसून के दौरान जलभराव या अन्य किसी शिकायत से संबंधित हो सकती है। व्हाट्सएप प्राप्त होने पर उसे स्वीकार कर लिया जाएगा और संबंधित विभाग और अधिकारी को भेज दिया जाएगा। व्हाट्सएप आज के समय में एक बेहद सुलभ और प्रचलित एप है, इसलिए इस सुविधा के जुड़ने से शिकायत निवारण प्रणाली की उपयोगिता और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म को भी जीएमडीए की शिकायत निवारण प्रणाली के साथ जोड़ा गया है। जीएमडीए की शिकायत निपटान प्रणाली में पहले लोग एमसीजी, एमसीएम और जीएमडीए से संबंधित शिकायतें टोल फ्री नंबर, मोबाइल, माईगुरुग्राम एप या जीएमडीए द्वारा स्थापित विशेष हेल्प डेस्क के माध्यम से दर्ज कर सकते थे। जीएमडीए ने अब नागरिकों के लिए व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के माध्यम से तस्वीरों के साथ शिकायतें दर्ज कराने का प्रावधान भी अब जोड़ दिया है। जिससे शिकायत दर्ज कराना और अधिक उपयोगकर्ता के अनुकूल हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें