फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बैडमिंटन कोर्ट पर यादविका का स्वर्णिम राज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-37डी स्थित यूरो इंटरनेशनल स्कूल की प्रतिभाशाली छात्रा यादविका बेनीवाल ने ओपन जिला हनुमानगढ़ बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। यह प्रतियोगिता राजस्थान के हनुमानगढ़ में आयोजित की गई। यादविका की इस उपलब्धि से विद्यालय एवं जिले में खुशी का माहौल है। 17 से 19 जुलाई तक आयोजित इस प्रतियोगिता में यादविका ने अंडर-13 गर्ल्स सिंगल्स और अंडर-19 गर्ल्स सिंगल्स वर्ग में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में विजेता बनने का गौरव हासिल किया।



उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन राजस्थान राज्य अंडर-13 बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता 21 से 25 अक्टूबर 2026 तक राजस्थान के सीकर जिले के लोसल में आयोजित होगी, जिसमें यादविका हनुमानगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुधा चौहान ने कहा कि उनकी सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि यादविका भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, गुरुग्राम और प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें