फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फर्रुखनगर खंड में कुश्ती, रस्साकशी व दौड़ की प्रतियोगिताएं

Sun, 13 Aug 2023 12:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखनगर। हरियाणा उदय अभियान के खेलों गुरुग्राम के अंतर्गत शनिवार को फर्रुखनगर खंड में कुश्ती, रस्साकशी व दौड़ की विभिन्न वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। उपायुक्त निशांत कुमार यादव के मार्गदर्शन में खंडेवला गांव स्थित स्टेडियम में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी संधु बाला ने स्टेडियम में पौधा लगाकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

संधु बाला ने खिलाड़ियों व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों गुरुग्राम कार्यक्रम आमजन से सीधा जुड़ाव का सशक्त माध्यम है। जन भागीदारी के साथ सरकार लोगों को बेहतर जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दे रही हैं। उन्होंने बताया कि खेलों गुरुग्राम के तहत पहले जिले के सभी खंडों में पंचायत स्तर पर खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके उपरांत खंड स्तर के विजेताओं के बीच सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। अंत में सेमीफाइनल में विजेता रही प्रमुख टीमों के बीच जिला स्तर पर फाइनल मैच खेला जाएगा। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के साथ साथ निगम एरिया में भी जोनवार इन खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर विजेता रहने वाली टीमों व एकल प्रतियोगिता के विजेताओं को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित भी जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें