फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दंगल में पहलवानों ने दिखाया दांव पेच

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्णमल मंदिर में सालाना मेले के दूसरे दिन दंगल का आयोजन हुआ
विज्ञापन

श्रद्वाुलओं ने मंदिर में पूजा अर्चना भी की

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। कासन गांव में स्थित पूर्णमल मंदिर में सालाना मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को दंगल का आयोजन हुआ। पहले नंबर की कुश्ती मिर्जा ईरान और नासिर उटावड़ के बीच हुई। यह कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल कमेटी ने दोनों पहलवानों को एक-एक लाख रुपये इनाम में दिए। इसके साथ श्रद्वाुलओं ने मंदिर में पूजा अर्चना की। मेला अभी दो दिन और चलेगा। आखिरी दिन विजेताओं को पांच लाख रुपये के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इस दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए मंदिर प्रशासन व स्थानीय लोगों की ओर से प्रबंध किए गए हैं।
कासन गांव में पहाड़ी पर स्थित 1100 वर्ष पुराने बाबा बिसाह भक्त पूर्णमल बाबा चौरंगीनाथ मंदिर में भाद्रपद की एकादशी के दिन चीर बांधकर चार दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी मंदिर में चीर बांधकर चार दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है। मंदिर कमेटी के प्रधान पूर्व सरपंच रमेश सेकेट्री गिरिराज सिंह व ब्रजपाल सरपंच ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से लोग बाबा पूर्णमल के दर्शन करने पहुंचते हैं ओर मेले का समापन चौदस के दिन किया जाता है। वहीं भक्तों के लिए चारों दिन भंडारे का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मेले में हर साल विशाल कुश्ती के दंगल का आयोजन भी किया जाता है। देश के हर कोने से पहलवान यहां पर पहुंचते है। दंगल कमेटी के सदस्य दंगल प्रधान एडवोकेट विनोद चौहान , सतदेव शर्मा ,लीलू पुंडीर, कैप्टन ओमदत्त शर्मा, प्रदीप कुमार, पीपी सिंह, मनोज चौहान, बृजपाल चौहान, सूबेदार मदन सिंह, बंटी पार्षद आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। एडवोकेट विनोद चौहान ने बताया कि मेले में हर साल तीन दिन कुश्ती का आयोजन कराया जाता है। इस खेल में पहलवान हिस्सा लेने के लिए दूर-दूर से आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें