फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नमो भारत के दिल्ली-गुरुग्राम-बहरोड़ और दिल्ली-पानीपत-करनाल रूट पर जल्द शुरू होगा कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने वीसी पर नमो भारत की संशोधित नई डीपीआर पर की चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) की दिल्ली-गुरुग्राम-बहरोड़ और दिल्ली-पानीपत-करनाल रैपिड रेल (नमो भारत) की संशोधित नई डीपीआर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह ने एचएमआरटीसी, जीएमडीए समेत अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चर्चा की।
इसमें सीएम को हरियाणा में नमो भारत के दोनों रूटों पर जमीन समेत अन्य बातों पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रदेश सरकार से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद नई डीपीआर को जल्द केंद्र सरकार से मंजूरी मिल सकती है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने दोनों परियोजना के बारे में सीएम को विस्तार से जानकारी दी। इसमें नमो भारत के स्टेशनों और इसके लिए जमीन समेत अन्य को बताया गया। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में यातायात को बेहतर करने के लिए आरआरटीएस कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इसमें दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) पर यात्री सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। अब दिल्ली-गुरुग्राम-बहरोड़ पर काम शुरू होना है। योजना के अनुसार पहले कॉरिडोर को एयरपोर्ट से ओल्ड दिल्ली रोड से अतुल कटारिया चौक से होकर जाना था लेकिन जमीन संबंधी समस्या को देखते हुए आरआरटीएस के एलाइमेंट में बदलाव कर दिया गया। नई डीपीआर के तहत दिल्ली के एरो सिटी से साइबर सिटी की तरफ दिल्ली-जयपुर हाईवे के साथ नमो भारत ट्रेन आएगी। 105 किलोमीटर रूट में 17 स्टेशन होंगे। हरियाणा के गुरुग्राम में साइबर सिटी, इफको चौक, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़कीदौला, मानेसर, पचगांव, बिलासपुर चौक, धारूहेड़ा एमबीआरटी (भविष्य में स्टेशन), रेवाड़ी (भविष्य में स्टेशन), बावल और एनएनबी (शाहजहांपुर-नीमराना-बेहरोर कॉम्प्लेक्स) प्रस्तावित है। इसके लिए करीब 197 एकड़ जमीन की जरूरत होगी। पूरी परियोजना पर 35743 करोड़ खर्च आने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-पानीपत-करनाल तक जाएगी नमो भारत
पहले की बनी डीपीआर में आरआरटीएस को दिल्ली से पानीपत तक जाना था। हालांकि, नई डीपीआर में अब दिल्ली-पानीपत और करनाल तक नमो भारत प्रस्तावित है। नमो भारत दिल्ली में सराय काले खां से एनएच-44 के साथ जाएगी। 102.85 किलोमीटर रूट में 91.37 किलोमीटर रूट एलिवेटेड जबकि 11.48 किमी अंडरग्राउंड होगा। इस रूट पर प्रमुख रूप से सराय काले खां, इंद्रप्रस्थ, कश्मीरी गेट, बुराड़ी, मुकरबा चौक, अलीपुर, नरेला (न्यू स्टेशन), कुंडली, केएमपी (भविष्य में स्टेशन), बहालगढ़, मुरथल, बड़ी (भविष्य में स्टेशन), गन्नौर, समालखा, पानीपत आईएसबीटी सिवाह, पानीपत सेक्टर 18, गंजबड़-कोहंड, करनाल बाईपास, करनाल सेक्टर सात और न्यू आईएसबीटी व अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें