गुरुग्राम। मानेसर नगर निगम सफाई के टेंडर को लेकर विवाद के कारण चार माह से सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। लगातार आश्वासन के बाद वेतन न पाने वाले कर्मचारी भड़के हुए हैं। सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने निगम कार्यालय में विरोध प्रदर्शन भी किया। सफाई कर्मचारियों ने निगम अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि निगम अधिकारियों द्वारा ठेकेदार के बिलों का भुगतान रोकने से उनको दो माह से वेतन तक नहीं मिला है। अतिरिक्त निगमायुक्त जितेंद्र कुमार ने जल्द इसका समाधान करने की बात कही है। ब्यूरो