फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बड़ी परियोजनाओं के काम को मिलेगी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अफसरों संग बैठक में मंत्री ने ली विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में 15 परियोजनाओं पर चल रहा है काम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम नगर निगम क्षेत्र में चल रहीं विभिन्न विकास परियोजनाओं को अब और रफ्तार मिलेगी। यह परियोजनाएं कब शुरू हुई थीं और इनके पूरा होने की समयसीमा क्या है, इन पर कितना खर्च हो चुका है, इत्यादि बिंदुओं पर कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली।
बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम की चल रहीं 15 परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने मंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में जहाजगढ़ में एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट), दौलताबाद और धनकोट में सिवरेज नेटवर्क, दौलताबाद में सामुदायिक केंद्र, सेक्टर 23 में रोड कार्पेटिंग, सेक्टर 12 व सेक्टर 14 में सामुदायिक केंद्रों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त, कमला नेहरू पार्क में स्विमिंग पूल, बजघेड़ा में पेयजल आपूर्ति एवं सीवरेज नेटवर्क, वजीराबाद व अजीत स्टेडियम धनवापुर, नगर निगम का नया कार्यालय भवन तथा सदर बाजार में मल्टीलेवल पार्किंग का काम भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं को तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र सुविधा मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे क्षेत्रीय निरीक्षण करें और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें, ताकि समय रहते समस्याओं का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें