फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: छात्रों के साथ मारपीट, 19 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे दो छात्रों को पुरानी रंजिश के कारण आरोपियों ने पहले कार से टक्कर मारने का प्रयास किया। जब इसका छात्रों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। छात्र के चाचा मढियाकी निवासी शब्बीर की शिकायत पर बिछोर पुलिस ने अमजद, समसु, याहया और इक्का सहित 19 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


उसने शिकायत में बताया कि बुधवार शाम करीब 6 बजे उनका भतीजा हसीन और उसका दोस्त तंसीर ट्यूशन पढ़कर अपनी बाइक से घर लौट रहा था। जब दोनों मढियाकी गांव के चौराहे के समीप पहुंचे, तभी गांव का अमजद अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार से चलता हुआ लाया। इसका दोनों छात्र बचाव करते हुए अपनी बाइक को झाड़ियों में उतार दिए, जिससे दोनों गिर गए। इसका उसने विरोध किया, तो उसके अन्य साथियों ने उन्हें लातों से मारा। इससे वह घायल हो गए। किसी तरह दोनों अपनी जान बचाकर मढियाकी मोड़ स्थित उनके रेस्तरां पर पहुंचे। जहां अमजद, समसु, याहया और इक्का सहित 15 लोग अंदर घुस गए। इसके बाद आरेपियों ने दोनों को पिटा और रेस्तरां में ताड़फोड़ की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें