फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महिला कलाकारों ने उकेरे प्रकृति, विश्व शांति और उत्साह के चित्र

विज्ञापन
विज्ञापन
म्यूजियो कैमरा में महिला कलाकारों की चित्र प्रदर्शनी आयोजित
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सेक्टर-28 स्थित म्यूजियो कैमरा में महिला कलाकारों की पेटिंग प्रदर्शनी लगाई गई। इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में लोगों ने महिलाओं के नजरिये से प्रकृति की खूबसूरती, वैश्विक शांति और रंगों के माध्यम से उत्साह को देखा। देश के विभिन्न हिस्सों की महिलाओं को क्रेप डिम आर्ट कलेक्शन समूह ने एक सूत्र में जोड़कर यह प्रदर्शनी आयोजित की। कलाकारों ने पेंटिंग के विभिन्न माध्यमों का प्रयोग कर लोक कलाओं के साथ आधुनिक कला, अबस्ट्रेक्ट आर्ट, रंगों के अनोखे संयोजन से शांति, प्राकृतिक सौंदर्य, ध्यान, सुलेख कला, ऑयल, वाटर कलर, मिक्स्ड मीडिया के सुंदर प्रयोग किए।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का संयोजन करने वाली भावना रस्तोगी ने बताया कि इसमें कुछ महिला कलाकार अन्य प्रोफेशन मेंं हैं, मगर कला में उनकी रूचि है। डॉ. लुबना पेशे से डाॅक्टर हैं मगर वे देश के विभिन्न हिस्सों में पर्यटन कर धार्मिक स्थलों के आर्ट बनाना पसंद करती हैं। अदिति बोस डिजाइनर हैं, कैनवास पर कपड़ों को जोड़कर अनोखे प्रयोग किए। प्रदर्शनी में प्रकृति पर आधारित पेंटिंग को खूब पसंद किया गया।अदिति बोस मलिक, भावना प्रसाद रस्तोगी, कपिला माथुर, लुबना साफावी, मनीषा कारकी, निधि चरण, पायल लाल दास, रवीन सूरी, रूही कपूर, सलोनी चावला, शिरीन शंकर, स्मिता भरतिया और जीनिया मदन गुप्ता की अलग-अलग माध्यम से बनाए गए चित्रों को इस प्रदर्शनी में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें