फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महिलाएं अकेले संभाल रहीं छठ की पूरी तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। छठ महापर्व की रौनक के बीच शहर की कई महिलाएं आस्था और आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं। पति के विदेश में होने या जीवनसाथी का साथ न होने के बावजूद, ये महिलाएं अकेले ही घर की जिम्मेदारियों के साथ छठ की कठिन परंपरा को पूरी श्रद्धा से निभा रही हैं। बाजार से पूजन सामग्री लाने और पारंपरिक पकवान बनाने से लेकर बच्चों व दउरा को घाट तक पहुंचाने तक का सारा जिम्मा वे खुद संभाल रही हैं। संवाद
विज्ञापन


इस साल पहली बार उन्हें बिना पति के छठ पूजा करनी पड़ रही है। पति साथ रहते थे तो बाजार से सामान लाने और दउरा घाट तक ले जाने की चिंता नहीं होती थी, लेकिन इस बार मुझे अकेले ही समान खरीदने से लेकर बच्चों के साथ घाट तक जाना और बच्चों को संभाला पड़ेगा। - नीतू देवी

करीब आठ साल पहले पति के निधन बाद से वह अकेले ही घर और छठ की जिम्मेदारियां संभाल रही हैं। हर साल छठ पर मंडी से पूजन सामग्री खरीदकर लाती हैं। इसके अलावा घाट की बुकिंग करने, पकवान बनाने और पूजा से जुड़ी दूसरी तैयारियां भी खुद करती हैं। - सुगांती देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें