फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: सूटकेस में मिला महिला का शव, मृतका की नहीं हो सकी शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 17 Oct 2022 07:57 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

घटना सोमवार शाम करीब चार बजे की है। इफ्को चौक के पास एक बड़ा सूटकेस पड़ा हुआ था। सूटकेस के आसपास लावारिस कुत्ते घूम रहे थे। कुत्तों के बार-बार सूटकेस को सूंघने की घटना को लेकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में इफ्को चौक के पास सोमवार शाम को एक लावारिस सूटकेस से महिला का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का मानना है कि किसी अन्य स्थान पर हत्या करने के बाद महिला के शव को यहां ठिकाने लगाया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


घटना सोमवार शाम करीब चार बजे की है। इफ्को चौक के पास एक बड़ा सूटकेस पड़ा हुआ था। सूटकेस के आसपास लावारिस कुत्ते घूम रहे थे। कुत्तों के बार-बार सूटकेस को सूंघने की घटना को लेकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-18 पुलिस ने किसी विस्फोटक की आशंका से घेराबंदी के बाद आसपास से लोगों को दूर हटा दिया।

मौके पर बम निरोधी दस्ते को भी बुला लिया गया। इसी बीच सूटकेस को खोला गया तो उसमें महिला का शव मिला। सूटकेस के अंदर महिला के कुछ कपड़े भी रखे हुए थे। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, जिसे पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। थाना पुलिस के अनुसार महिला की उम्र करीब 30 साल है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से यह देखा जा रहा है कि इस सूटकेस को यहां कौन रखकर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें