फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, दो साल पहले हुई थी दोस्ती, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आईएमटी मानेसर थाना पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद उसके बयान पर चालक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

शिकायत देने वाली युवती मूलरूप से झारखंड की रहने वाली है। करीब 3 साल से वह गुरुग्राम में रह रही है। इस दौरान उसकी दोस्ती राजस्थान अलवर के बहरोड निवासी अजय से हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद लॉकडाउन के चलते वो अपने गांव चली गई थी। अब कुछ महीने पहले अजय ने उसे कॉल कर गुरुग्राम बुला लिया। जिसके बाद वो मानेसर के एक गांव में उसके साथ किराये पर रहने लगी। आरोप है कि अजय ने युवती के साथ शादी का वादा किया। इसी के झांसे में वह कई बार युवती के साथ दुष्कर्म कर चुका है। महिला ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने इंकार कर दिया और उसे छोड़कर भाग गया। युवती ने आरोपी से संपर्क करने और ढूंढने की काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें