महिला ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी शादी इसी साल एक चर्चित नेता के पुत्र से हुई। शादी से पहले ही उनके गाड़ी की एवज में 44 लाख रुपये नकद ले लिए गए। वहीं शादी में एक किलो से ज्यादा सोना, हीरे के जेवरात व गाड़ी दी गई। आरोप है कि पहली ही रात में उसके पति ने उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए। सुबह जब उसने अपनी सास को बताया तो उसने कुछ दिन में सब ठीक होने का आश्वासन दिया।
वह हाइड्रो फोबिया से ग्रस्त है, लेकिन इसके बावजूद उसका पति उसे हनीमून के लिए मालदीव ले गया। पानी के बीच शराब पिलाई अप्राकृतिक संबंध बनाने का प्रयास किया गया। इसके बाद उसके साथ मारपीट भी की जाती रही।
विवाहिता का आरोप है कि पति का भाई भी उसके साथ संबंध बनाना चाहता है। वह अपने मायके आ गई तो उसका पति उसे छोडक़र कनाडा भाग गया। उसके मायके वालों ने जब उसके पति के पिता पर दबाव बनाया तो उन्होंने कहा कि वे 19 दिसंबर को विवाहिता को वापस ले जाएंगे। जब उसका पति उसे लेने नहीं आया तो विवाहिता ने खुदकुशी करने की नियत से डिप्रेशन की कई गोलियां निगल ली। उसके मायके वालों ने उसे बचाया।
विवाहिता का कहना है कि पुलिस उसके पति का पासपोर्ट जब्त करें, कहीं वह कनाडा ना भाग जाए। पति के अलावा उसके देवर, सास, ससुर पर भी कार्रवाई करे। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।