फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की हदें पार: महिला बोली- पति बनाता है अप्राकृतिक संबंध और देवर करता है ऐसी हरकत, सास-ससुर पर ये आरोप

Tue, 19 Jul 2022 11:27 AM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पिनगवां(नूह)

सार

नूह में रिश्तों का शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के पति ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। आरोपी के भाई ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला ने जब यह बात सास-ससुर से कही तो उसके साथ बर्बरता हुई। इस पर महिला पुलिस के पास पहुंची, यहां उसने अपनी आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
woman - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिनगवां थाने की एक महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने और देवर पर दुष्कर्म के प्रयास करने का लगाया है। इसके साथ ही सास और ससुर पर मारपीट करने की शिकायत दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई ममता सिंह ने बताया कि पिनगवां थाना क्षेत्र की एक गांव की महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 12 जुलाई को उसके पति ने उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं देवर ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

Trending Videos

पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस बारे में सास और ससुर को बताया तो उसके साथ ही मारपीट की गई। इस मामले में पंचायत भी हुई। महिला का आरोप है कि आरोपी अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। 14 जुलाई को आरोपियों ने फिर से वही घिनौनी हरकतें की।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला
जांच अधिकारी का कहना है कि महिला की शिकायत पर उसके पति, देवर, सास और ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें