फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: वेतन मांगने गए युवक की पत्नी के पेट में मारी लात, गर्भ में पल रहे तीन महीने के भ्रूण की मौत

Tue, 21 Sep 2021 10:50 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

पीड़ित के 17 हजार रुपये बनते थे, जबकि उसे 15 ही दिए जा रहे थे। विरोध जताया तो जातिसूचक शब्द कहते हुए आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इस दौरान पीड़ित की पत्नी के पेट में लात भी मारी, जिससे उसके गर्भ में पल रहे तीन महीने के भ्रूण की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के बिलासपुर में एक निजी कंपनी में नौकरी से हटाए जाने के बाद अपनी पत्नी के साथ सैलरी मांगने गए युवक से एक महिला व एक पुरुष ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्द कहे। इस दौरान उन्होंने बेरहमी से पीड़ित की पत्नी के पेट में लात मार दी। इससे पत्नी के गर्भ में पल रहे तीन माह के भ्रूण की मौत हो गई। बिलासपुर थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


पीड़ित अपनी पत्नी के साथ कंपनी पहुंचा था और सैलरी के रुपये मांग रहा था। आरोप है कि पीड़ित के 17 हजार रुपये बनते थे, जबकि उसे 15 ही दिए जा रहे थे। विरोध जताया तो जातिसूचक शब्द कहते हुए आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इस दौरान पीड़ित की पत्नी के पेट में लात भी मारी, जिससे उसकी वहीं पर तबियत खराब हो गई। 

महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि गर्भ में पल रहे तीन महीने के भ्रूण की मौत हो गई। मामला बढ़ता देख दोनों पक्षों में समझौते की बात चली, लेकिन फिर बात न बन पाने पर पुलिस को शिकायत दी गई। 
विज्ञापन


बिलासपुर थाना एसएचओ इंस्पेक्टर नवीन ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये वारदात कई दिन पुरानी है। अब तक दोनों पक्षों में समझौते को लेकर बातचीत चल रही थी। 

समझौता न हो पाने पर शिकायत पुलिस को दी गई है। मामले में शिकायतकर्ता राजस्थान अलवर का मूल निवासी है। वो बिलासपुर स्थित बीकेजी कंपनी में काफी समय से नौकरी करता था, लेकिन कुछ समय पहले उसे नौकरी से हटा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें