फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्रॉला से रोड़ी उतारते समय जैक उठाने से दबा सहचालक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्राॅला चालक मौके से भागा, पुलिस गिरफ्तारी के लिए दे रही दबिश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बादशाहपुर थाना क्षेत्र में बेगमपुर खटोला गांव स्थित कंकरीट प्लांट में बीते शनिवार की शाम ट्राॅला से रोड़ी उतारते समय चालक के जैक उठाने से सहचालक की रोड़ी के नीचे दबने से मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रॉला का चालक मौके से भाग गया। ट्रॉला चालक की पहचान लालचंद के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर बादशाहपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया।
मृत सहचालक की पहचान सीकर (राजस्थान) के नानकवास गांव निवासी संतोष कुमार (35 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को संतोष कुमार की मौत के बारे में सूचित किया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बीते शनिवार शाम को राजस्थान के बहरोड़ से गुरुग्राम के सेक्टर-74 बेगमपुर खटोला स्थित कंकरीट प्लांट में कई टन रोड़ी से भरा टॉला आया था। कंकरीट प्लांट में रोड़ी उतारने के लिए सहचालक संतोष कुमार पीछे जाकर ट्रॉले का दरवाजा खोलने के लिए किल्ली हटाने गए थे। संतोष कुमार ने ट्राॅला के पीछे खड़े होकर किल्ली हटाई तो चालक लालचंद ने बिना देखे ही जैक को उठा दिया। ऐसे में ट्रॉला के पीछे खड़े संतोष कुमार कई टन रोड़ी के नीचे दब गया। जब तक रोड़ी हटाकर संतोष कुमार को निकाला गया, तब तक दम घुटने से उसकी मौत हो चुकी थी।
हादसे के बाद चालक ट्रॉला को माैके पर ही छोड़कर भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सहचालक के शव को कब्जे में लेकर प्लांट में मौजूद लोगों से हादसे के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


वर्जन
जांच अधिकारी प्रवीण ने बताया कि ट्रॉला के चालक लालचंद की गिरफ्तारी के बाद ही सहचालक संतोष कुमार मौत के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी। चालक की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही चालक लालचंद को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें