फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मिलेनियम सिटी सेंटर पर अब नहीं फंसेगा पहिया

विज्ञापन
विज्ञापन
दोतरफा सिक्स-लेन अंडरपास सेक्टर-27, 29, 43 और 44 के चौराहे पर जाम से दिलाएगा निजात
विज्ञापन

प्रोजेक्ट में वर्षा जल संचयन और सोलर सिस्टम लगाकर बनाया जाएगा पर्यावरण अनुकूल
नंबर गेम - 55.46 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा, 18 महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य, 1.35 किलोमीटर लंबा दोतरफा अंडरपास

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने 55.46 करोड़ रुपये की लागत से सिक्स-लेन दोतरफा अंडरपास बनाने का ग्लोबल टेंडर जारी किया है। यह अंडरपास मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास बनेगा। इसके बनने से मिलेनियम सिटी सेंटर पर लगने वाले जाम में अब नहीं वाहनों के पहिये नहीं फंसेंगे। 1.35 किलोमीटर लंबा यह अंडरपास सेक्टर-27, 29, 43 और 44 के व्यस्त चौराहे पर यातायात जाम की समस्या को कम करेगा।

जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। अंडरपास का डिजाइन लंबी दूरी के वाहनों और स्थानीय यातायात को अलग करने के लिए बनाया गया है। इससे यातायात की आवाजाही सुगम होगी। अंडरपास में कुल छह लेन होंगी, जिसमें हर दिशा में तीन-तीन लेन शामिल हैं। इसके साथ ही सतह पर भी एक समानांतर सिक्स-लेन सड़क बनेगी। यह स्थानीय यातायात को बिना रुकावट चलने में मदद करेगी। मीणा ने कहा कि इससे पूरे कॉरिडोर की क्षमता बढ़ेगी और सफर का समय कम होगा। शहर सेंटर से साउथर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) कॉरिडोर के बीच यात्रा करने वालों को सुरक्षित और सुगम अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन


जलभराव की समस्या होगी कम
प्रोजेक्ट के डिजाइन में पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष ध्यान रखा गया है। कॉरिडोर पर दो वर्षा जल संचयन ढांचे बनाए जाएंगे। ये भूजल स्तर बढ़ाने और जलभराव की समस्या कम करने में सहायक होंगे। अंडरपास में बिजली की जरूरतों के लिए सोलर पैनल भी लगेंगे। इससे इसका संचालन ऊर्जा की दृष्टि से किफायती और आत्मनिर्भर बनेगा।
विज्ञापन


ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षा उपाय किए जाएंगे
जीएमडीए निर्माण कार्य के दौरान आम जनता को कम से कम असुविधा सुनिश्चित करेगा। इसके लिए उचित बैरिकेडिंग, ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षा उपाय किए जाएंगे। निर्माण एजेंसी धूल नियंत्रण के लिए पानी का छिड़काव और सामग्री को ढककर ले जाने जैसे कदम उठाएगी। प्रोजेक्ट पूरा होने पर सेक्टर-27, 29, 43 और 44 के चौराहे पर जाम कम होगा। इससे एसपीआर से संपर्क बेहतर होगा और गुरुग्राम के सड़क नेटवर्क की कार्यक्षमता बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें