फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अनाज मंडी में भीगा गेहूं, किसान और आढ़तियों की चिंता बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। कई दिनों से तेज हवा और बारिश किसानों की चिंता का कारण बन रही है। सोमवार को हुई बारिश में अनाजमंडी में तिरपाल से ढके होने के बावजूद गेहूं भीग गया। नई अनाजमंडी जाटौली में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

हरियाणा स्टेट वेयरहाउस गेहूं की खरीद कर रहा है। 7 अप्रैल तक अनाजमंडी में लगभग तीन लाख क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है और 78 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। हालांकि, किसानों की फसल का लगभग 40 प्रतिशत अभी खेतों में खड़ा है। अत्यधिक आवक के कारण अनाजमंडी पूरी तरह भर गई है और गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा है। किसानों और आढ़तियों को चिंता है कि बारिश में गेहूं खराब न हो जाए। व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय मंगला और मार्केट कमेटी चेयरमैन मनोज मोकलवास ने अधिकारियों से लिखित में मांग की है कि 8 अप्रैल को अनाजमंडी पूरी तरह बंद की जाए, ताकि अनाज का उठान और भराई सुरक्षित तरीके से हो सके और मंडी सुचारू रूप से चल सके। आढ़तियों ने किसानों से अपील की है कि 8 अप्रैल को गेहूं या सरसों अनाजमंडी में न लाएं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें