फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिंदगी नहीं चालान से बचने के लिए पहन रहे हेलमेट

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में नहीं होता बचाव, मानकों के अनुसार भी गलत होते हैं हेलमेट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सड़क हादसों में सिर की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है, लेकिन गुरुग्राम में कुछ लोग सिर्फ चालान से बचने के लिए इसे पहनते हैं। ट्रैफिक नियमों के मुताबिक हेलमेट सिर्फ सिर को ढकने के लिए नहीं, बल्कि भारतीय मानक संस्थान (आईएसआई) के मानकों के अनुसार मजबूत होना चाहिए। कई चालक दिखावे के लिए टोपी की तरह हेलमेट पहनते हैं, जो दुर्घटना के समय टूट जाते हैं या सिर से हट जाते हैं, जिससे सिर को गंभीर चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस की ओर से दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। एसीपी हेडक्वार्टर (यातायात) संजय कुमार के अनुसार, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। पुलिस का यह अभियान लोगों को हेलमेट की अहमियत और सही हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करने पर भी केंद्रित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें