फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ अभियान से जगाएंगे अलख

विज्ञापन
विज्ञापन
31 जुलाई तक चलाया जाएगा अभियान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय तथा शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा के तहत नगर निगम गुरुग्राम में सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और बीमारियों से बचाव के लिए बढ़ावा देना है। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा।



अभियान के प्रथम चरण में स्कूली बच्चों को स्वच्छता के महत्व और हाथ धोने की सही विधि के बारे में जागरूक किया जा रहा है। विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों में निगम की विशेष टीमों द्वारा कार्यशालाओं और डेमो सेशन का आयोजन किया जा रहा है। बच्चों को बताया जा रहा है कि कैसे साबुन और पानी से नियमित रूप से हाथ धोना बीमारियों से बचाव का एक प्रभावी उपाय है।
विज्ञापन

नगर निगम गुरुग्राम की टीमें विभिन्न वार्डों और कॉलोनियों में जाकर नागरिकों से सीधा संवाद कर रही हैं। सफाई कर्मियों की मदद से गलियों, सार्वजनिक स्थानों और बाजार में साफ-सफाई को बेहतर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन




नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त (स्वच्छ भारत मिशन) सुमित कुमार ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों की भागीदारी को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें