फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विश्वविद्यालय के लिए चलाएंगे अभियानः अख्तर हुसैन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। हल्के के लोगों ने जिला नूंह में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मेवात विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग तेज कर दी है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं ने हरियाणा सरकार से आग्रह किया है कि लंबे समय से लंबित विश्वविद्यालय स्थापना के प्रस्ताव को जल्द अमलीजामा पहनाया जाए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि नूंह जिला अब भी शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़ा हुआ है, जहां उच्च शिक्षा के पर्याप्त संसाधनों का अभाव बना हुआ है। इसके चलते यहां के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अन्य जिलों या राज्यों का रुख करना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है। प्रमुख समाजसेवी अख्तर हुसैन एडवोकेट, अरशद एडवोकेट पापड़ा, तोसिफ खान बीसरू, काशिद पूर्व पार्षद, जान मोहम्मद नवलगढ़, वासिद अली बीसरू और अजहरुद्दीन एडवोकेट ने ग्राम शिकरावा, तहसील पुन्हाना को विश्वविद्यालय के लिए सबसे उपयुक्त स्थान बताया है। उनका कहना है कि यह क्षेत्र जिले के मध्य में स्थित है, जहां सभी गांवों और कस्बों से आसानी से पहुंचा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि शिकरावा में सड़क और परिवहन की पर्याप्त सुविधाएं मौजूद हैं तथा बड़े शैक्षणिक परिसर के लिए पर्याप्त भूमि भी उपलब्ध है। साथ ही शांत वातावरण इसे शिक्षा के लिए अनुकूल बनाता है। लोगों का मानना है कि यहां विश्वविद्यालय बनने से न केवल शिक्षा स्तर में सुधार होगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें