फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: साइबर सुरक्षा को लेकर अभेद्य ऐप व ड्यूल ओटीपी सिस्टम का प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने ‘अभेद्य ऐप’ और ड्यूल ओटीपी सिस्टम के प्रचार-प्रसार की शुरुआत की है। पुलिस विभाग की ओर से इन सुरक्षा उपायों को लेकर दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं, ताकि लोग डिजिटल ठगी और ऑनलाइन अपराधों से बच सकें। अभेद्य ऐप को खासतौर पर विदेश से आने वाली रंगदारी कॉल, फर्जी नंबरों से धमकी और स्टॉकिंग जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विकसित किया गया है। यह ऐप संदिग्ध कॉल और मैसेज को पहचानकर स्वतः ब्लॉक करता है। साथ ही व्हाट्सएप मैसेज, वॉयस नोट और नोटिफिकेशन को भी फिल्टर करता है। इसके अलावा ड्यूल ओटीपी सिस्टम के जरिए डिजिटल अरेस्ट और बैंकिंग धोखाधड़ी जैसे मामलों पर रोक लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें