फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली निकलते ही उतार देते हैं मास्क, नहीं रहा चालान का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। दिल्ली को जो लोग वाहन में मास्क लगाकर पार कर देते हैैं, वह गुरुग्राम की सीमा में आते ही मास्क हटा लेते हैं। यहां आते ही उनके अंदर चालान का डर दूर हो जाता है। वहीं पिछले एक महीने में दो हजार से अधिक कोरोना के मामले आ गए हैं, लेकिन पुलिस इसके बाद भी लापरवाही बरत रही है।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भी बिना मास्क लोगों के चालान की संख्या में पिछले तीन माह में शहर में करीब चार गुना तक कमी आ चुकी है। इस मामले में ट्रैफिक पुलिस बेहद लापरवाही बरत रही है। सड़कों पर लोग पैदल और वाहनों में बिना मास्क गुजर रहे हैं और पुलिस उनका चालान नहीं कर रही। मार्च महीने में कोरोना एक बार फिर दूसरी लहर का संकेत दे चुका है। 2020 के अंतिम तीन माह में बिना मास्क वाले लोगों के 60 हजार से अधिक चालान हुए। इसमें अक्तूूबर 2020 में 15245, नवंबर 2020 मेें 28728 व दिसंबर 2020 में 17510 चालान शामिल रहे। 2021 के शुरुआती तीन महीनों में अब तक करीब 15 हजार बिना मास्क चालान ही हुए हैं। इसमें जनवरी 2021 में 641, फरवरी 2021 में 2686 व मार्च 2021 में पहले 20 दिनों में 6145 चालान शामिल हैं। बिना मास्क चालानों की तेजी से घटती रफ्तार पर पुलिस अधिकारी भी बातचीत करने से भी बचते रहते हैं।
दिल्ली की तुलना में चार गुना कम है जुर्माना
गुरुग्राम सहित पूरे हरियाणा में बिना मास्क चालान 500 रुपये है। यह जून 2020 में ही निर्धारित कर दिया गया था। वहीं दिल्ली में बिना मास्क चालान 2000 रुपये है। यह हरियाणा से चार गुना अधिक है। इसके बाद भी पुलिस लोगों का चालान करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है।
विज्ञापन

वर्जन-
बिना मास्क शहर में कितने चालान किए गए, इसका सही डाटा नहीं पता है। इसके बारे में जानकारी करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। - डीके भारद्वाज, डीसीपी ट्रैफिक, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें