मानेसर। पुलिस उपायुक्त यातायात प्रतीक गहलोत ने एटीआई चौक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां होने वाले भारी यातायात दबाव और जाम की समस्या का विस्तार से जायजा लिया।
विज्ञापन
निरीक्षण में पाया गया कि खासकर पीक आवर के समय इस गोलचक्कर पर बहुत ज्यादा वाहन आने से यातायात प्रभावित हो रहा है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए यातायात पुलिस ने बड़ा बदलाव किया है।
अब एटीआई चौक से वजीराबाद की ओर जाने वाला सीधा मार्ग बंद कर दिया गया है। इस मार्ग का उपयोग करने वाले वाहन चालकों को नया रास्ता अपनाना होगा। वाहन चालक एटीआई चौक से सेक्टर 55-56 की ओर लगभग 50-60 मीटर आगे जाकर यू-टर्न लें और फिर सर्विस रोड के जरिए वजीराबाद की ओर जा सकते हैं।
विज्ञापन
गुरुग्राम पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे इस बदलाव में सहयोग करें और सड़क पर अनुशासन बनाए रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू और सुरक्षित बनी रहे। संवाद