फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो दिन में दमकल की 400 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

विज्ञापन
आग बुझाती दमकल विभाग की गाड
विज्ञापन
-तावडू के वेयरहाउस में लगी भीषण आग से 500 करोड़ से अधिक के नुकसान की आशंका
विज्ञापन


मोहम्मद शाहिद मेवाती

तावडू। उपमंडल के गांव जोरासी फतेहपुर स्थित वेयरहाउस में लगी भीषण आग पर करीब दो दिन बाद काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में 500 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग बुझाने के लिए 2 दिन तक तीन जिलों की करीब 400 गाड़ियां पानी लेकर पहुंची थी।हालांकि अभी तक इसका आधिकारिक आकलन नहीं किया गया है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

दमकल विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वेयरहाउस में आग लगी थी। आग इतनी भयानक थी कि उसे बुझाने के लिए राजस्थान भिवाड़ी, रेवाड़ी गुरुग्राम मानेसर और नूंह सहित आसपास के क्षेत्रों से दो दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां मंगानी पड़ीं। इसके बावजूद आग पर तुरंत काबू नहीं पाया जा सका और बुधवार तक लगातार प्रयास जारी रहे। तावडू फायर स्टेशन के अधिकारी अंकित ने बताया कि आग बुझाने के लिए अब तक करीब 400 टैंकर पानी का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन


पांच एकड़ में फैला हुआ है वेयर हाउस

यह वेयरहाउस करीब 5 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है, जहां ई-कॉमर्स कंपनियों का सामान जैसे ब्रांडेड कपड़े, लेडीज कॉस्मेटिक्स, जूते और अन्य वस्तुएं बड़े स्तर पर स्टोर की गई थीं। वेयरहाउस मैनेजर विकास राणा के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी और लगभग पूरा सामान जलकर राख हो गया।

पर्याप्त संसाधनों के अभाव से हुई दिक्कत :
दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह भी बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल के कारण समय पर पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं हो सके, जिससे आग बुझाने में देरी हुई। पहले दिन तीन जिलों से दमकल गाड़ियां बुलाई गईं, जबकि दूसरे दिन नूंह जिले की चार गाड़ियां लगातार आग बुझाने में लगी रहीं। पुलिस इस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

-
मजदूरों को सुरक्षित निकाला :

घटना के समय वेयरहाउस में बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे, जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यह घटना जिले की सबसे बड़ी आग की घटनाओं में से एक मानी जा रही है, जिसने करोड़ों रुपये के नुकसान के साथ सुरक्षा और आपातकालीन प्रबंधन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें